{"_id":"6855643de60c643a490a5618","slug":"video-inspection-of-arrangements-before-training-of-constables-dig-said-do-not-misuse-social-media-2025-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"आरक्षियों की ट्रेनिंग से पहले व्यवस्था का निरीक्षण, डीआईजी बोले- सोशल मीडिया कान करें दुरुपयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षियों की ट्रेनिंग से पहले व्यवस्था का निरीक्षण, डीआईजी बोले- सोशल मीडिया कान करें दुरुपयोग
पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील सिंह ने बुधवार को ट्रेनिंग पर आए हुए आरक्षियों के ठहरने की व्यवस्था का निरीक्षण किया। नवनियुक्त आरक्षियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। जिले में 1237 आरक्षी जेटीसी में भाग लेंगे। जिनमें 990 पुरुष व 247 महिलाएं हैं। डीआईजी सुनील सिंह ने आरक्षियों लिए पुलिस लाइन परिसर स्थित आरटीसी/ जेटीसी बैरक, कोतवाली अन्तर्गत रैन बसेरा, राजकीय कन्या इंटर काॅलेज और भारद्वाज परिसर हैबतपुर में ठहरने को लेकर बने कमरे, हॉल, शौचालय आदि व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान आरडी त्रिपाठी हाॅल पुलिस लाइन में ट्रेनिंग पर आए हुए आरक्षियों के साथ सम्मेलन किया। आरक्षियों को कानून व्यवस्था से संबंधित जानकारी दी। अनुशासन के बारे में बताया गया। निरीक्षण व सम्मेलन के दौरान पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) अनिल कुमार झा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।