{"_id":"6a757154c83c957e6d03ba82","slug":"video-massive-crowd-turned-out-to-pay-their-last-respects-to-mla-umashankar-singh-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"उमाशंकर सिंह अमर रहे... के नारे से गूंज उठा इलाका, विधायक के अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमाशंकर सिंह अमर रहे... के नारे से गूंज उठा इलाका, विधायक के अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब
बलिया में रसड़ा विधानसभा के बहुजन समाज पार्टी (बसपा) विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। खनवर स्थित उनके आवास से अंतिम यात्रा निकाली गई। इस दौरान समर्थकों में उमाशंकर सिंह अमर रहे... के नारे गूंजते रहे। इस दुखद अवसर पर, पूर्व सांसद धनंजय सिंह सहित कई नेताओं ने उमाशंकर सिंह के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। विधायक उमाशंकर सिंह के निधन की खबर फैलते ही उनके आवास पर शुभचिंतकों, समर्थकों और राजनीतिक हस्तियों का तांता लग गया। जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने विशेष रूप से पहुंचकर विधायक सिंह को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उनके अलावा, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और स्थानीय प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने भी पहुंचकर दिवंगत विधायक को नमन किया और उनके परिवार को इस कठिन समय में धैर्य रखने की कामना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।