{"_id":"6a758e0a51fca835af04319e","slug":"video-mla-uma-shankar-singh-cremated-at-byasi-ganga-ghat-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बसपा विधायक की अंतिम विदाई में रो पड़ा पूरा रसड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बसपा विधायक की अंतिम विदाई में रो पड़ा पूरा रसड़ा
Ballia News: जिले के रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह (55) के निधन पर उनके पैतृक गांव खनवर और समर्थकों में शोक छा गया। सुबह से शव यात्रा में शामिल होने के लिए समर्थकों का तांता लगा रहा। हजारों की संख्या में समर्थक व नेता खनवर स्थित आवास पर पहुंचे। शव यात्रा में शामिल महिलाएं बिलखती रहीं। उनका कहना था कि विधायक जी कभी किसी के साथ भेदभाव नहीं करते थे। शव का अंतिम संस्कार बलिया के ब्यासी गंगा घाट पर किया जाएगा। सुबह से खनवर आवास पर अपने लोकप्रिय नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। उमाशंकर सिंह अमर रहे... के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। इस दौरान जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह सहित कई नेताओं ने उमाशंकर सिंह के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।