{"_id":"676fd1475ce3e2fa00039b52","slug":"video-passengers-demonstrated-basic-facilities-raised-slogans-handed-over-leaflet-station-master","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बुनियादी सुविधाओं के लिए यात्रियों ने किया प्रदर्शन, की नारेबाजी, स्टेशन मास्टर को सौंपा पत्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बुनियादी सुविधाओं के लिए यात्रियों ने किया प्रदर्शन, की नारेबाजी, स्टेशन मास्टर को सौंपा पत्रक
अमृत भारत स्टेशन में चयनित सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने नारेबाजी कर स्टेशन मास्टर को पत्रक सौंपा। इससे पूर्व यात्रियों ने प्रदर्शन किया और कहा कि विकास के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन यात्रियों को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही है। स्टेशन पर महिलाओं के लिए भी शौचालय की व्यवस्था नहीं है। यात्रियों का कहना है कि यात्री प्रतीक्षालय में महिलाओं व पुरुषों के लिए शौचालय बना है। जब से कंस्ट्रक्शन का कार्य शुरू हुआ, शौचालय की टंकी तोड़ दी गई। दोबारा टंकी का निर्माण नहीं हुआ। इससे शौचालय में ताला लटका रहता है। उक्त शौचालय के आसपास काफी दुर्गन्ध फैली होती है। इसकी वजह से यात्रियों ने प्रतीक्षालय में बैठना छोड़ दिया है। यात्रियों ने टंकी का अतिशीघ्र निर्माण कर शौचालय को चालू कराने की मांग की। प्लेटफार्मों पर कोच डिस्प्ले बोर्ड न होने से यात्री ट्रेन आने पर अपने आरक्षित कोच के लिए दौड़ लगाते है। ऐसे बूढ़े-बुजुर्गों व महिलाओं को परेशानी झेलनी पड़ती है। यात्रियों ने कोच डिस्प्ले लगाने की मांग की।दो नंबर प्लेटफार्म पर पेयजल व्यवस्था और जल्द लिफ्ट का निर्माण करने की मांग की। धीरज तिवारी, धर्मेंद्र तिवारी, रंजन यादव, छोटू यादव, उमेश यादव, मोहम्मद सहजाद, सत्यजीत, टुनटुन साह, अरविन्द गिरी आदि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।