{"_id":"67ed38e530e2166b02074ac1","slug":"video-protests-continue-in-ballia-against-the-removal-of-liquor-shops-2025-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बलिया में शराब की दुकान हटाने को लेकर विरोध जारी, शहरवासी कर रहे क्रमिक अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बलिया में शराब की दुकान हटाने को लेकर विरोध जारी, शहरवासी कर रहे क्रमिक अनशन
बलिया जिले में मानकों को ताक पर रख कर अनुज्ञापियों द्वारा शराब की नई दुकानें खोलने को लेकर दूसरे दिन भी नागरिकों ने विरोध प्रदर्शन किया। नगर के कासिम बाजार में मंदिर व राजकीय पुस्तकालय के समीप शराब की दुकान खोलने को लेकर मोहल्ला वासियों ने क्रमिक अनशन आरंभ दिया। इस दौरान नेतृत्व कर रहे सागर सिंह राहुल ने मांग किया कि यदि शराब की कंपोजिट दुकान हटाने में प्रशासनिक अधिकारी अक्षम है तो वहां से मंदिर और राजकीय पुस्तकालय को अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया जाए। कहा कि मंदिर को हटा दें और मूर्ति को विसर्जित कर दें। कहा कि शराब की दुकान के पास श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय पुस्तकालय है, जो शासनादेश के खिलाफ है। कहा कि मांगे पूरी होने तक अनशन बदस्तूर रहेगा। इस मौके पर सुशील कुमार, मंटू लाल श्रीवास्तव, गोपाल कृष्ण, मुनु गिरी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता आदि रहे।
शराब की दुकान के विरोध में ग्रामीण, सौंपा ज्ञापन
नरही थाना क्षेत्र अंतर्गत कोट अंजोरपुर में देसी शराब की दुकान खोलने को लेकर विवाद बढ़ गया है। गांव की महिलाओं और पुरुषों ने बीते दिन इस संबंध में जिलाधिकारी से शिकायत दर्ज कराई थी। जब ठेकेदार द्वारा अंजोरपुर में दुकान खोलने पहुंचे तो सैकड़ों ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीण उषा राय सहित अन्य महिलाओं का कहना है कि गांव के पास शराब की दुकान खुलने से महिलाओं और युवतियों को परेशानी होगी और महिला अपराध में बढोत्तरी होगी। इस मौके पर सुमन मिश्रा ग्राम प्रधान मझरिया कोट, विनोद राय ग्राम प्रधान अजोरपुर, अशोक चौहान ग्राम प्रधान भिखारीपुर, फतेह राय निवासी मझरिया, लल्लन राय, राजेश यादव पूर्व प्रधान अजोरपुर, स्वामी नाथ यादव पूर्व प्रधान मझरिया कोट, अशोक राय पूर्व प्रधान अजोरपुर, मरक्षिया देवी,गीता देवी, निभा देवी आदि मौजूद रहे।
शराब की दुकान के विराध में एसडीएम को सौंपा पत्रक
रिहायशी आबादी व तहसील परिसर के समीप कंपोजिट शराब की दुकान खोलने के विरोध में बुधवार को अधिवक्ताओं व ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी सुनील कुमार को पत्रक सौंपा। जिसमें शराब की दुकान अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की गई है। पत्रक में उल्लेख है कि शराब की दुकान बलिया सोनौली स्टेट हाई वे- 727 बी के किनारे खोली गई है। जबकि शासन का स्पष्ट निर्देश है कि शराब की दुकान हाई वे के किनारे नहीं खोली जाएगी। उपजिलाधिकारी सुनील कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएचओ विकास चंद पाण्डेय को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पत्रक देने वालों में लाल बाबू मिश्रा, सुग्रीव वर्मा, सुरेश शर्मा, राजू पाण्डेय, बीके श्रीवास्तव, शंकर पाण्डेय, रामाशंकर यादव आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।