{"_id":"671cf683df4a6cf94109a506","slug":"video-two-quintals-of-lahan-destroyed-in-raid-by-joint-team-in-ballia-raw-liquor-recovered","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बलिया में संयुक्त टीम की छापेमारी में दो क्विंटल लहन किया गया नष्ट, कच्ची शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बलिया में संयुक्त टीम की छापेमारी में दो क्विंटल लहन किया गया नष्ट, कच्ची शराब बरामद
आबकारी विभाग बलिया एवं आजमगढ़ की संयुक्त टीम ने शनिवार को सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के लिलकर में छापेमार की। इस दौरान टीम ने मौके पर लगभग दो क्विंटल लहन को नष्ट किया एवं 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। मामले में संयुक्त टीम ने आबकारी अधिनियम की सुसंगत धारा के तहत एक अभियोग पंजीकृत किया है।आबकारी निरीक्षक सदर व रसड़ा दिनेश कुमार ने बताया कि पूर्व में मिली शिकायत के आधार पर उप आबकारी आयुक्त आजमगढ़ मंडल, सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन आजमगढ़ मंडल ने जिला आबकारी अधिकारी वीपी दूबे के नेतृत्व में आबकारी टीम बलिया एवं प्रवर्तन आजमगढ की संयुक्त टीम का गठन किया था। संयुक्त टीम ने पूर्व में चिह्नित सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के लिलकर गांव के कई संदिग्ध स्थानों में औचक छापेमारी की। संयुक्त टीम में आबकारी निरीक्षक पीएन सिंह, सत्येंद्र सिंह, साजिद अली, (प्रवर्तन आजमगढ), विनोद साव, प्रदीप मौर्य एवं दिनेश कुमार के अलावा जनपद के सभी अपराध निरोधक क्षेत्र एवं प्रवर्तन टीम के प्रधान आबकरी सिपाही शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।