{"_id":"69fb1265586347e05b060725","slug":"video-video-navathaya-ma-uratha-ta-katharaya-va-naja-vathayalya-ma-tasara-bhashha-ka-nprpa-ma-sasakata-ka-haga-paugdhhaii-2026-05-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नवोदय में उर्दू तो केंद्रीय व निजी विद्यालयों में तीसरी भाषा के रूप में संस्कृत की होगी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नवोदय में उर्दू तो केंद्रीय व निजी विद्यालयों में तीसरी भाषा के रूप में संस्कृत की होगी पढ़ाई
कक्षा छह में सीबीएसई बोर्ड की ओर से तीसरी भाषा को अनिवार्य किए जाने के बाद शहर के सेंट जेवियर्स स्कूल के साथ ही निजी विद्यालयों में संस्कृत की पढ़ाई शुरू हो गई है। इसी तरह नवोदय विद्यालय ने उर्दू विषय चुना और केंद्रीय विद्यालय ने भी संस्कृत भाषा चुना है। नई व्यवस्था को लेकर छात्रों और शिक्षकों में उत्साह तो है लेकिन शुरुआती स्तर पर कुछ चुनौतियां भी सामने आ रही हैं।
छात्रों का कहना है कि अब तक वे मुख्य रूप से हिंदी और अंग्रेजी की पढ़ाई करते आए हैं। ऐसे में संस्कृत एक नई भाषा होने के कारण शुरुआत में थोड़ी कठिन प्रतीत हो रही है। हालांकि, उनका मानना है कि नियमित अभ्यास और मार्गदर्शन से यह धीरे-धीरे आसान हो जाएगी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य आसिम रूमी ने बताया कि संस्कृत को देववाणी कहा जाता है और यह भाषा ध्वनियों की दृष्टि से अत्यंत समृद्ध है। उन्होंने कहा कि वेद, उपनिषद सहित अनेक प्राचीन ग्रंथ संस्कृत में ही रचे गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि प्राचीन संस्कृत ग्रंथों में विज्ञान और तकनीक से जुड़े कई महत्वपूर्ण उल्लेख मिलते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।