{"_id":"6a046a34e20502b9b80e844a","slug":"video-video-sabesaii-itara-ma-btaya-ka-jalva-sayana-mashara-na-jal-ma-kaya-tapa-va-sathathhata-saha-thasara-sathana-para-2026-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सीबीएसई इंटर में बेटियों का जलवा, सायना मिश्रा ने जिले में किया टॉप व सिद्धता सिंह दूसरे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सीबीएसई इंटर में बेटियों का जलवा, सायना मिश्रा ने जिले में किया टॉप व सिद्धता सिंह दूसरे स्थान पर
सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में जिले की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया। शहर के सेंट जेवियर्स कॉलेज की छात्रा सायना मिश्रा ने 97.2 प्रतिशत अंक हासिल कर जनपद में पहला स्थान प्राप्त किया। इसी विद्यालय की छात्रा सिद्धता सिंह ने 95.6 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा स्थान हासिल किया।
परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थियों और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जिले के 11 सीबीएसई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने इस बार बेहतर प्रदर्शन किया। कई विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर स्कूल और जिले का नाम रोशन किया।
विद्यालयों में सुबह से ही छात्र-छात्राओं और अभिभावकों की भीड़ लगी रही। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर सफलता का जश्न मनाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।