{"_id":"67b8610dfc50f3ffa108196c","slug":"video-athhavakata-athhanayama-sashathhana-ka-khalfa-vakal-na-kaya-paratharashana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अधिवक्ता अधिनियम संशोधन के खिलाफ वकीलों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अधिवक्ता अधिनियम संशोधन के खिलाफ वकीलों ने किया प्रदर्शन
बाराबंकी में अधिवक्ता संशोधन विधेयक 2025 के विरोध में शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन के नेतृत्व में वकीलों ने जोरदार प्रदर्शन किया। कचहरी परिसर में धरना देने के बाद वकीलों ने फैजाबाद-लखनऊ हाईवे पर जुलूस निकालकर नारेबाजी की और विधेयक की प्रतियां जलाकर अपना आक्रोश जताया। अधिवक्ताओं ने विधेयक को वकीलों के अधिकारों के खिलाफ बताया और इसे तुरंत वापस लेने की मांग की।
प्रदर्शन के बाद बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर सरकार को संबोधित ज्ञापन सौंपा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हिसाल बारी किदवई ने कहा कि यह विधेयक वकीलों के अधिकारों पर कुठाराघात है और इसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
ज्ञापन सौंपने के बाद जिला बार सभागार में एक बैठक आयोजित की गई, जिसका संचालन जिला बार महामंत्री अशोक वर्मा ने किया। बैठक में सैकड़ों जूनियर और सीनियर अधिवक्ताओं ने भाग लिया और बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा आहूत 25 फरवरी की हड़ताल को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का निर्णय लिया।
वकीलों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द उचित कदम नहीं उठाए, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में वकील शामिल रहे और उन्होंने एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।