{"_id":"6888c607168b81f9470c69b3","slug":"video-barabanki-jal-shakata-matara-bl-hara-maugdha-para-paugdha-lgana-ha-sacaca-sava-2025-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Barabanki: जल शक्ति मंत्री बोले - हर मेड़ पर पेड़ लगाना ही सच्ची सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: जल शक्ति मंत्री बोले - हर मेड़ पर पेड़ लगाना ही सच्ची सेवा
कोटवाधाम (बाराबंकी)। दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के सुवागढ़ा गांव में सिंचाई विभाग की करीब 40 बीघा खाली पड़ी भूमि पर मंगलवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने स्वयं फावड़ा चलाकर पौध रोपित किया और उसकी सुरक्षा का संकल्प भी लिया।
पौधरोपण के बाद मंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, "किसानों के पास खेत है और खेत की हर मेड़ पर एक पेड़ अवश्य होना चाहिए। पेड़ लगाने से न केवल पर्यावरण की रक्षा होती है, बल्कि यह सनातन परंपरा का भी हिस्सा है।"
उन्होंने कहा कि सभी को जातिवाद से ऊपर उठकर सनातन संस्कृति के मूल्यों को अपनाना चाहिए, क्योंकि यही सबसे बड़ा और शाश्वत धर्म है।
कार्यक्रम में राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने भी मौजूद सभी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों का आभार प्रकट करते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।