{"_id":"696a3cd4979baac8010413fe","slug":"video-brabka-ka-janakapara-ma-nae-vathayata-upakathara-ka-shabharabha-35-garama-pacayata-ka-rahata-2026-01-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी के जनकपुर में नए विद्युत उपकेंद्र का शुभारंभ, 35 ग्राम पंचायतों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी के जनकपुर में नए विद्युत उपकेंद्र का शुभारंभ, 35 ग्राम पंचायतों को राहत
यूपी के बाराबंकी में कुर्सी विधानसभा क्षेत्र के निंदूरा ब्लॉक अंतर्गत बाबागंज के जनकपुर गांव में शुक्रवार को नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक साकेत प्रताप वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
इस विद्युत उपकेंद्र के शुरू होने से निंदूरा क्षेत्र की लगभग 35 ग्राम पंचायतों और करीब 310 गांवों को सीधे बिजली आपूर्ति मिलनी शुरू हो गई है। अब तक इन गांवों को कुर्सी विद्युत उपकेंद्र से बिजली दी जा रही थी। इससे दूरी अधिक होने के कारण बार-बार बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की गंभीर समस्या बनी रहती थी।
नए उपकेंद्र के चालू होने के बाद क्षेत्रवासियों को लंबे समय से चली आ रही विद्युत समस्याओं से निजात मिलने की उम्मीद है। किसानों, घरेलू उपभोक्ताओं और छोटे व्यवसायियों को अब सुचारू और स्थिर विद्युत आपूर्ति उपलब्ध हो सकेगी। खासकर खेती-किसानी, आटा चक्की, कोल्ड स्टोरेज और घरेलू उपकरणों के संचालन में यह उपकेंद्र अहम भूमिका निभाएगा।
उद्घाटन अवसर पर विधायक साकेत प्रताप वर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सरकार की प्राथमिकता है। यह विद्युत उपकेंद्र निंदूरा क्षेत्र के समग्र विकास को गति देगा और जनता को राहत देगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजली आपूर्ति में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। विद्युत उपकेंद्र के उद्घाटन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि अब बच्चों की पढ़ाई, खेती और छोटे उद्योगों को नई मजबूती मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।