{"_id":"6969ebd9e03076ee0e084548","slug":"meerut-kapsad-case-is-paras-worried-about-ruby-in-jail-he-asked-the-lawyers-where-is-ruby-2026-01-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut kapsad Case: जेल में रूबी के लिए परेशान है पारस? वकीलों से पूछा-कहां है रूबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut kapsad Case: जेल में रूबी के लिए परेशान है पारस? वकीलों से पूछा-कहां है रूबी
Video Published by: पंखुड़ी श्रीवास्तव Updated Fri, 16 Jan 2026 01:12 PM IST
Link Copied
कपसाड़ गांव के सनसनीखेज हत्याकांड और अपहरण मामले में जेल में बंद मुख्य आरोपी पारस सोम ने वकीलों से मुलाकात के दौरान रूबी के बारे में बार-बार पूछा। गुरुवार को जेल में पारस से उसके वकील बलराम सोम और संजीव राणा उर्फ संजू राणा मिले। वकीलों ने उसे बताया कि रूबी अपने परिजनों के साथ है। इस दौरान बचाव पक्ष ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और इसे अदालत में पेश करने की बात कही।
वकील संजीव राणा का दावा है कि पारस नाबालिग है जबकि रूबी बालिग। उनके अनुसार, इस बिंदु की जांच किए बिना पारस को जेल भेजा गया। इसी बीच पारस के परिजनों ने अदालत में उसकी नाबालिग होने के सबूत पेश किए हैं, जिनमें मुख्य रूप से हाईस्कूल की अंकतालिका शामिल है। कानून के अनुसार ऐसे मामलों में आयु निर्धारण के लिए मामला किशोर न्याय बोर्ड के अधीन जाता है और जरूरत पड़ने पर मेडिकल बोर्ड का गठन भी किया जा सकता है।
उधर पुलिस रूबी की उम्र को लेकर भी पड़ताल कर रही है। उसकी हाईस्कूल की मार्कशीट खंगाली जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार रूबी बालिग बताई जा रही है, जबकि पीड़ित परिवार ने एफआईआर में उसे नाबालिग दर्शाया था।
मामले ने तब नया मोड़ लिया जब सोशल मीडिया पर कपसाड़ कांड को लेकर सियासत तेज हो गई। इंस्टाग्राम पर डाले गए एक आपत्तिजनक वीडियो में कथित तौर पर जाति विशेष के खिलाफ टिप्पणी की गई, जिसके बाद सरधना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साइबर क्राइम टीम ने भी सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ा दी है।
इसी बीच पीड़िता रूबी की तबीयत बुधवार को बिगड़ गई। उसका ब्लड प्रेशर लो हो गया और शरीर व पेट में दर्द की शिकायत हुई। सूचना पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरधना की डॉक्टरों की टीम गांव पहुंची। जांच में गैस और एसिडिटी की समस्या सामने आई। दवा देने के बाद उसकी हालत में सुधार है और वह घर पर आराम कर रही है। सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया ने इसकी पुष्टि की है।
गौरतलब है कि आठ जनवरी को कपसाड़ गांव से रूबी का अपहरण हुआ था। पुलिस ने दस जनवरी को उसे रुड़की स्टेशन से बरामद किया और आरोपी पारस सोम को भी मौके से गिरफ्तार किया। रविवार को कोर्ट में रूबी के बयान दर्ज हुए थे और सोमवार को उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।