{"_id":"69aed895d366a807c004a33f","slug":"video-brabka-ma-mathana-hatayakada-ka-aarapaya-ka-makana-para-cal-bldajara-chhaha-makana-thhavasata-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में मिथुन हत्याकांड के आरोपियों के मकानों पर चला बुलडोजर, छह मकान ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में मिथुन हत्याकांड के आरोपियों के मकानों पर चला बुलडोजर, छह मकान ध्वस्त
यूपी के बाराबंकी में मिथुन रावत हत्याकांड में नामजद आरोपियों के घरों सोमवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। पुलिस बल की मौजूदगी में तहसील प्रशासन ने दुर्री पुरवा गांव पहुंचकर आरोपियों के अवैध रूप से बने मकानों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान गांव में भारी पुलिस बल तैनात रहा।
कुर्सी इलाके में लखनऊ के महिगवां थाना क्षेत्र के श्रीराम पुरवा निवासी छविनाथ रावत के 20 वर्षीय पुत्र मिथुन रावत की शुक्रवार रात हत्या कर दी गई थी। शनिवार सुबह उसका शव कुर्सी थाना क्षेत्र के दुर्री पुरवा गांव के बाहर गेहूं के खेत में पड़ा मिला था। हत्यारों ने युवक का गला रेतकर और धारदार हथियार से गोदकर उसकी निर्मम हत्या की थी।
मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। सोमवार को पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम दुर्री पुरवा गांव पहुंची। जांच में पाया गया कि आरोपियों ने सरकारी और पट्टे की जमीन पर अवैध रूप से अस्थायी मकान बना रखे थे। इसके बाद जेसीबी मशीन से छह अवैध मकानों को गिरा दिया गया।
नायब तहसीलदार अंकिता पांडेय ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद राजस्व विभाग की जांच में अवैध कब्जे की पुष्टि हुई थी। इसी के आधार पर चार अस्थायी मकानों को ध्वस्त किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि पक्के मकान भी अवैध भूमि पर बने पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार आगे कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध कब्जों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।