{"_id":"697f282ab764d1d377070313","slug":"video-brabka-ma-sarafa-nama-ka-tarama-satara-aama-bjata-ka-ghashhanae-sa-jaga-umamatha-2026-02-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में सिर्फ नाम का ट्रामा सेंटर, आम बजट की घोषणा से जगी उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में सिर्फ नाम का ट्रामा सेंटर, आम बजट की घोषणा से जगी उम्मीद
देश के आम बजट में हर जिले के ट्रामा सेंटर को संसाधनयुक्त बनाने और एंबुलेंस की संख्या बढ़ाने की घोषणा भले ही राहत देने वाली हो, लेकिन बाराबंकी की हकीकत इससे बिल्कुल उलट है। यहां का ट्रामा सेंटर आज भी सिर्फ कागज़ों में ही मौजूद नजर आता है।
जिले में हालात इतने गंभीर हैं कि हर 16 घंटे में एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो रही है। करीब 5000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल वाले जिले में कहीं भी दुर्घटना होने पर मरीज को जिला अस्पताल लाया जाता है, लेकिन वहां माइक्रो जांच, माइक्रो सर्जरी और तंत्रिका तंत्र विशेषज्ञ सर्जन जैसी बुनियादी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं।
मजबूरी में गंभीर मरीजों को केजीएमयू लखनऊ रेफर किया जाता है। जाम और अव्यवस्थित यातायात के कारण बाराबंकी से लखनऊ पहुंचने में कई बार डेढ़ घंटे तक का समय लग जाता है, और यही देरी कई मरीजों की जान ले लेती है।
स्थिति यह है कि ट्रामा सेंटर पहुंचने वाले घायलों को कभी-कभी स्ट्रेचर तक नसीब नहीं हो पाता। इलाज के नाम पर सिर्फ मलहम-पट्टी और कुछ दवाएं देकर रेफर कर दिया जाता है।
अब जब बजट में ट्रामा सेंटर के विस्तार और आधुनिकीकरण का प्रावधान किया गया है, तो उम्मीद जगी है कि बाराबंकी का ट्रामा सेंटर भी जमीन पर उतर सकेगा।
डॉ. अवधेश श्रीवास्तव का कहना है कि इससे पहले भी ट्रामा सेवाओं को 36 मिनट से 50 मिनट के रिस्पॉन्स टाइम में लाने की योजना प्रस्तावित की जा चुकी है, लेकिन वह अब तक फाइलों से बाहर नहीं आ सकी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।