{"_id":"6934221a3a91d6093e07d369","slug":"video-brajasha-pathaka-ka-avathha-athaja-jakara-pasataga-kara-u-ta-chhatata-pa-cal-jata-haya-tamahana-lga-btauu-ka-kana-naka-dakatara-2025-12-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"ब्रजेश पाठक का अवधी अंदाज- जेकरे पोस्टिंग करौ... उ त छुट्टी प चल जात हय, तुमहिन लोग बताऊ का कौनौ नीक डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रजेश पाठक का अवधी अंदाज- जेकरे पोस्टिंग करौ... उ त छुट्टी प चल जात हय, तुमहिन लोग बताऊ का कौनौ नीक डॉक्टर
यूपी के बाराबंकी के दौरे पर पहुंचे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शनिवार को पूरे अवधी रंग में नजर आए। भाजपा कार्यकर्ताओं को अवधी भाषा में संबोधित करने के बाद जब वह बाहर आए तो अमर उजाला से खास बातचीत की। उन्होंने कैमरे के सामने देशी अंदाज में जवाब दिए। जैसे ही सवाल हुआ कि जिला अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ क्यों नहीं है, तो ब्रजेश पाठक ने बिना हिचक अवधी में कहा- 'अरे भइया, जेकरे पोस्टिंग करौ, उ त छुट्टी प चल जात हय! कोई नीक डाक्टर जानत होइ तौ बताव, हम तुरन्तै बाराबंकी मा पोस्ट कराइ देब।'
हल्की मुस्कान... देसी ठाठ और सवाल पर सटाक से टिप्पणी। जब उनसे पूछा गया कि बाराबंकी में सड़क हादसे बढ़ रहे हैं, साल में 500 मौतों का आंकड़ा छू रहा है, तो डिप्टी सीएम ने कैमरे की ओर देखते हुए जैसे सख्त अपील की...'भैया, हम बार-बार कहत हई, तरल पदार्थ पीकै गाड़ी कतई न चलाव! सड़क सुरक्षा सप्ताह हम मनावत हई, बाकी नवजवान खुदे सावधान रहैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।