{"_id":"6a22a20a465f0bbddf0820f8","slug":"video-video-jal-asapatal-ma-saemao-ka-oucaka-narakashhanae-bhara-ka-thava-lkhana-para-lgaii-fatakara-2026-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जिला अस्पताल में सीएमओ का औचक निरीक्षण, बाहर की दवा लिखने पर लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जिला अस्पताल में सीएमओ का औचक निरीक्षण, बाहर की दवा लिखने पर लगाई फटकार
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रंजन गौतम ने शुक्रवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों का जायजा लिया और मरीजों व उनके तीमारदारों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।
सीएमओ ने अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा बाहर की दवाएं लिखे जाने की शिकायतों पर नाराजगी जताते हुए संबंधित चिकित्सकों को कड़ी फटकार लगाई। ऑपरेशन थिएटर में पहुंचकर उन्होंने हाल ही में ऑपरेशन करा चुके मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की तथा कहा कि यदि इलाज या किसी अन्य कार्य के नाम पर कोई कर्मचारी अथवा व्यक्ति पैसे की मांग करता है तो इसकी तत्काल सूचना उन्हें दी जाए।
उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों को निर्देश दिया कि अपने संपर्क नंबर वार्डों और संबंधित स्थानों पर प्रदर्शित करें, ताकि मरीज और उनके परिजन आवश्यकता पड़ने पर सीधे संपर्क कर सकें।
इमरजेंसी वार्ड के निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने कहा कि उन्हें शिकायतें मिलती रहती हैं कि कुछ लोग रात्रि ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में अस्पताल पहुंचते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई चिकित्सक या कर्मचारी नशे की हालत में ड्यूटी करते पाया गया तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर पुलिस कार्रवाई कराई जाएगी।
निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने इमरजेंसी में स्ट्रेचर, पंखों, कूलरों और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश सीएमएस को दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।