{"_id":"6a22af320d1321c36f0b391d","slug":"video-jaiiii-edavasa-ma-brabka-ka-abhayathaya-va-vashal-ka-kamal-eka-ka-813va-ta-thasara-ka-mal-2334va-raka-2026-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"जेईई एडवांस में बाराबंकी के अभ्युदय व विशाल का कमाल, एक को 813वीं तो दूसरे को मिली 2334वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेईई एडवांस में बाराबंकी के अभ्युदय व विशाल का कमाल, एक को 813वीं तो दूसरे को मिली 2334वीं रैंक
देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस में बाराबंकी के दो मेधावी छात्रों ने शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। बृहस्पतिवार को कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में इन दोनों समेत परीक्षा में सफल अन्य छात्रों का सम्मान किया गया।
शहर के लखपेड़ाबाग मोहल्ले में अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करने वाले मूल रूप से मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी अभ्युदय ने जेईई एडवांस्ड में ऑल इंडिया 800वीं रैंक प्राप्त की है। अभ्युदय ने बताया कि उनके पिता मध्य प्रदेश के एक दैनिक समाचार पत्र में क्लर्क हैं। बेहतर शिक्षा के लिए परिवार ने उन्हें बाराबंकी स्थित ननिहाल भेजा था।
उन्होंने बताया कि परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद उन्हें इसकी जानकारी नहीं मिल सकी थी। एक दिन पहले परिणाम की जानकारी होने पर वह स्कूल पहुंचे और अपनी सफलता की सूचना दी। वहीं, शहर के निकट स्थित जगनेहटा गांव निवासी किसान राम प्रसाद के पुत्र विशाल ने 2334वीं रैंक हासिल की है।
विशाल ने बताया कि उनके पिता किसान हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन के बल पर यह सफलता प्राप्त की। कॉलेज के प्रबंधक सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि दाेनों छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह साबित किया है कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।