{"_id":"696cd8aeac61da19b90f769d","slug":"video-video-khadada-ma-palta-kalsha-yatara-ka-tarakatara-taral-daugdhha-tharajana-sharathathhal-ghayal-sata-ka-halta-gabhara-2026-01-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: खड्ड में पलटी कलश यात्रा की ट्रैक्टर-ट्रॉली, डेढ़ दर्जन श्रद्धालु घायल, सात की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: खड्ड में पलटी कलश यात्रा की ट्रैक्टर-ट्रॉली, डेढ़ दर्जन श्रद्धालु घायल, सात की हालत गंभीर
बाराबंकी के लोनीकटरा थाना क्षेत्र में दहिला पोखरा मार्ग पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलटने लगी। हादसे में महिलाओं और पुरुषों समेत करीब डेढ़ दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए।
दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस व निजी वाहनों की मदद से सभी को सीएचसी त्रिवेदीगंज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सात घायलों की हालत गंभीर बताते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर-ट्रॉली में क्षमता से अधिक श्रद्धालु सवार थे और मार्ग संकरा होने के कारण संतुलन बिगड़ गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।