{"_id":"6991aa010fbdb8859308d533","slug":"video-video-shava-mathara-ma-sharathathhalo-ka-lb-katara-thapahara-btha-bha-aasatha-ka-salb-2026-02-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें, दोपहर बाद भी आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें, दोपहर बाद भी आस्था का सैलाब
महाशिवरात्रि के अवसर पर जनपद में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। दोपहर बाद भी प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा।
त्रिलोकपुर में शिव बारात निकाली गई लोधेश्वर धाम, देवा, फतेहपुर, रामनगर, हैदरगढ़ और सिरौलीगौसपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों के शिवालयों में जलाभिषेक व रुद्राभिषेक का क्रम लगातार जारी है। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
दोपहर के बाद शहर और कस्बों में शिव बारात व शोभायात्राएं भी निकाली जा रही हैं। जगह-जगह आकर्षक झांकियां सजाई गई हैं। डीजे और बैंडबाजों के साथ शिव-गणों के वेश में युवा नृत्य करते नजर आए।
कई स्थानों पर भगवान शिव-पार्वती की सजीव झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
प्रशासन की ओर से यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस बल तैनात है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। महाशिवरात्रि पर आस्था, उल्लास और भक्ति का यह संगम देर रात तक जारी रहने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।