{"_id":"69997cf114d6fdead70cfac1","slug":"video-bjym-workers-protested-against-congress-in-bareilly-2026-02-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bareilly: कांग्रेस के खिलाफ भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: कांग्रेस के खिलाफ भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला फूंका
बरेली में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलक्ट्रेट गेट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं का कहना था कि भारत मंडपम (प्रगति मैदान) में आयोजित वैश्विक एआई समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अमर्यादित प्रदर्शन और देश विरोधी नारेबाजी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मुकेश राजपूत, महानगर अध्यक्ष अमन सक्सेना ने कांग्रेसियों का विरोध करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया है। उन्होंने मांग की है कि संबंधित मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए जाएं। देश की छवि धूमिल करने और अमर्यादित आचरण करने वाले दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।