{"_id":"65ff8b9528c0e796680c4686","slug":"video-bral-ka-salna-ma-lugdhaka-ka-tha-gata-ma-vavatha-fayaraga-sa-fal-thahashata","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बरेली के सैलानी में लड़कों के दो गुटों में विवाद, फायरिंग से फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बरेली के सैलानी में लड़कों के दो गुटों में विवाद, फायरिंग से फैली दहशत
बरेली के सैलानी में शनिवार रात लड़कों के दो गुटों में विवाद के बाद हवाई फायरिंग की गई, जिससे दहशत फैल गई। पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों पक्ष फरार हो गए। रात करीब साढ़े बारह बजे सैलानी बाजार में कैथ के पेड़ के पास काफी रौनक थी। रोजा इफ्तार करने के बाद लोग खाने पीने के लिए यहां आए थे। बताते हैं कि इसी दौरान लड़कों के गुट में विवाद हो गया। बहस के बाद इनमें से एक लड़का दूसरे साथी के रूपये लेकर भागने लगा। दूसरे लड़कों ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह दुकानों की तरफ भाग निकला। भागते समय युवक ने बचने के लिए हवाई फायरिंग की। इससे दुकानों पर भगदड़ मच गई। थोड़ी ही देर में व्यापारियों ने दुकानों के शटर गिरा दिए।
सूचना पर बारादरी थाना पुलिस अमित पांडेय पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। वहां पुलिस को न फायरिंग करने वाला मिला और न दूसरे लड़के। इंस्पेक्टर ने बताया कि जानकारी की जा रही है कि फायरिंग किसने की और झगड़ा किस बात पर हुआ। सीसीटीवी फुटेज चेक की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।