{"_id":"65fec5a7264a4b03dd0c4dfd","slug":"video-thahara-hatayakada-ma-namajatha-aarapa-ka-shava-paugdha-para-fatha-sa-ltaka-mal-hataya-ka-aashaka","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : दोहरे हत्याकांड में नामजद आरोपी का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला, हत्या की आंशका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : दोहरे हत्याकांड में नामजद आरोपी का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला, हत्या की आंशका
शाहजहांपुर के थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव संगाहा निवासी 40 वर्षीय नेम सिंह यादव का शव शनिवार सुबह जलालाबाद के गांव सरांय साधौ से कुछ दूर स्थित मरघट में खड़े नीम के पेड़ से अंगोछा के सहारे लटका मिला। मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। हालांकि परिजनों ने हत्या कर लटका देने की आशंका जताई। इस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन के अनुसार, नेम सिंह दिल्ली से लौटने के बाद गांव नहीं गया था। वह जलालाबाद के मोहल्ला प्रतापनगर में स्थित अपने मकान में ही रुका हुआ था। मृतक के भाई राजीव ने बताया कि उनकी किसी से रंजिश नहीं थी लेकिन दो तीन साल पहले क्षेत्र के गांव चकचंद्रसेन में मां-बेटे के हुए डबल मर्डर में नेमसिंह को नामजद किया गया था। करीब एक साल से वह जमानत पर था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।