{"_id":"6a23e632ac809768b5060c4f","slug":"video-candidates-took-the-exam-at-11-centers-in-bareilly-2026-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"CNET 2026: बरेली के 11 केंद्रों पर पांच हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, कहा- आसान रहा पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CNET 2026: बरेली के 11 केंद्रों पर पांच हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, कहा- आसान रहा पेपर
Mukesh Kumar
Updated Sat, 06 Jun 2026 02:49 PM IST
Link Copied
अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित कॉमन नर्सिंग एलिजिबिलिटी टेस्ट (सी-नेट) शनिवार को संपन्न हुआ। बरेली के 11 केंद्रों पर 5504 अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी। अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र आसान था। परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू होकर दोपहर 1:20 बजे समाप्त हुई। इसमें नर्सिंग एप्टीट्यूड, अंग्रेजी, भौतिकी, गणित और रसायन विज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे गए। अभ्यर्थियों ने बताया कि इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं थी। इस वजह से वे अधिक प्रश्न हल कर सके। बंडा की अंशिका ने कहा कि कुछ प्रश्न भौतिकी और गणित के मुश्किल थे। इस बार कुछ नए कॉलेज भी इस परीक्षा से जुड़े हैं। इससे अभ्यर्थियों को अच्छे कॉलेज मिलने की उम्मीद है। परीक्षा समाप्त होने के बाद शहर की सड़कों पर जाम लग गया। कालाबाड़ी और बरेली कॉलेज के पास सड़क पर भीषण जाम देखा गया। भीषण गर्मी के बीच जाम में फंसे लोग परेशान हुए। यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।