{"_id":"6953940686bf80357804f5e2","slug":"video-crowd-gathered-in-bareilly-on-the-last-day-for-making-corrections-and-adding-names-to-the-voter-list-2025-12-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: बरेली में मतदाता सूची में संशोधन और नाम बढ़ाने के लिए अंतिम दिन उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: बरेली में मतदाता सूची में संशोधन और नाम बढ़ाने के लिए अंतिम दिन उमड़ी भीड़
बरेली में अगले साल होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता सूची तैयार हो रही है। सूची के अनंतिम प्रकाशन के बाद दावा आपत्ति प्राप्त करने के अंतिम दिन मंगलवार को सदर तहसील में ग्रामीणों की काफी संख्या में भीड़ उमड़ी। पंचायत के विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में लगे लोग अपनों का वोट बढ़वाने और त्रुटियों के संशोधन करने के लिए काफी उत्सुक देखे गए। मतदाता सूची में दावा आपत्ति का आज अंतिम दिन है। इसलिए और अधिक भीड़ तहसील में नजर आई। आपत्तियां लेने के लिए सदर तहसील में कई काउंटर लगाए गए, जहां लोगों की मांग पर आवेदन दिए गए और वापस जमा भी किए गए। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि व्यक्तियों की मांग पर उन्हें अधिकतम 10 आवेदन ही दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में संशोधन आद को लेकर मंगलवार तक ही दावा आपत्ति स्वीकार किए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।