{"_id":"67260b247d938f99b70860b7","slug":"video-cook-crushed-to-death-by-bmw-car-in-basti-family-members-accused-of-murder","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बीएमडब्लू कार से कुचलकर बावर्ची की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बीएमडब्लू कार से कुचलकर बावर्ची की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
शहर के त्रिपाठी गली में बृहस्पतिवार रात को भाजपा नेता की बीएमडब्लू कार की चपेट में आकर बावर्ची की मौत होने के बाद जमकर हंगामा हुआ। मृतक के परिवार के लोग जानबूझकर कुचलकर हत्या का आरोप लगाने लगे। काफी संख्या में आरोपी का घर घेर लिए। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव रखकर परिवार के लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मालवीय रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस ने कार चला रहे खैर ट्रस्ट के मुतवल्ली रहे भाजपा नेता हमीदुल्लाह उर्फ बब्बू खान के बेटे हनी खान उर्फ अजमतुल्लाह पर एफआईआर दर्ज कर लिया है। काफी मान-मनौव्वल के बाद परिवार के लोग अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।