{"_id":"6a2118dcd1c8a5c6c900df21","slug":"video-illegal-construction-on-government-land-which-had-been-there-for-decades-was-demolished-2026-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"सरकारी जमीन पर था कई दशकों से अवैध निर्माण, ध्वस्त कराया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी जमीन पर था कई दशकों से अवैध निर्माण, ध्वस्त कराया गया
सरकारी जमीन पर कई दशकों से अवैध निर्माण कर किराए पर दी गई दुकानों को प्रशासन ने मंगलवार को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान एक पूर्व जनप्रतिनिधि की दुकानों पर भी बुलडोजर चलने से अवैध कब्जेदारों में हड़कंप मच गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान बभनान चौराहे से महूघाट बस स्टॉप तक चलाया गया। इस दौरान सड़क की दोनों पटरियों से अवैध कब्जे हटाए गए। दशकों से सरकारी जमीन पर दुकानें बनाकर किराए पर दी जा रही थीं। अभियान के दौरान एक पूर्व जनप्रतिनिधि की दुकानों को भी ध्वस्त किया गया। बड़े नाम पर कार्रवाई होने से अन्य अवैध कब्जेदारों में खलबली मच गई। प्रशासन ने साफ कर दिया कि कोई भी रसूख काम नहीं आएगा। एडीएम के निर्देश पर अधिशाषी अधिकारी एसपी सिंह के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।