Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Bhadohi News
›
VIDEO : A young man committed suicide in Bhadohi, forensic team is investigating, the truth will be revealed soon
{"_id":"66fe8b502d1038573606203f","slug":"video-a-young-man-committed-suicide-in-bhadohi-forensic-team-is-investigating-the-truth-will-be-revealed-soon","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भदोही में युवक ने की आत्महत्या, फारेंसिक टीम कर रही जांच, जल्द होगा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भदोही में युवक ने की आत्महत्या, फारेंसिक टीम कर रही जांच, जल्द होगा खुलासा
दुर्गागंज थाना क्षेत्र के कुढ़वा गांव में 15 वर्षीय एक किशोर ने आत्महत्या कर ली। किशोर नौंवी का छात्र था। बताया जा रहा है कि दोपहर में वह दुर्गा पूजा पंडाल से लौटा था। किशोर ने यह कदम क्यों उठाया। इसकी जानकारी किसी को नहीं हो पा रही है।
कुढ़वा गांव निवासी मोतीलाल गौतम के चार पुत्र हैं। इनका दूसरे नंबर का बेटा शरद गौतम दुर्गागंज के एक विद्यालय में कक्षा नौंवी में पढ़ता है। इन दिनों गांव में दुर्गा पूजा की तैयारी चल रही है। जिसके लिए गांव के ही युवक दुर्गा पूजा पंडाल तैयार कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को शरद भी पंडाल के पास ही मौजूद था। दोपहर करीब एक बजे वह पंडाल से घर लौटा। जिसके बाद घर के तीन शेड वाले कमरे में मां की साड़ी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की नजर पड़ी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी होते ही प्रभारी निरीक्षक संतोष राय मौके पर पहुंचे। बताया कि फॉरेंसिक टीम की मदद से मौके की जांच पड़ताल की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। किशोर ने यह कदम क्यों उठाया। इसकी जानकारी नहीं हो पा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।