{"_id":"6853ed0da3df08f446087482","slug":"video-food-department-raided-bhadohi-seized-60-liters-of-vinegar-and-78-liters-of-acetic-acid-2025-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"भदोही में खाद्य विभाग ने मारा छापा, 60 लीटर सिरका और 78 लीटर एसिटिक एसिड सीज, जांच को भेजा नमूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में खाद्य विभाग ने मारा छापा, 60 लीटर सिरका और 78 लीटर एसिटिक एसिड सीज, जांच को भेजा नमूना
खाद्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को ककराही रेलवे फाटक के पास से 60 लीटर सिरका और 78 लीटर एसिटिक एसिड बरामद किया। टीम ने दोनों के नूमने लेकर जांच के लिए भेज दिया। वहीं सिरका और एसिटिक एसिड को सीज कर दिया।
जिले में कई दिनों से मानक विहिन केमिकल युक्त सिरका बेचने की शिकायत मिल रही थी। मामले में किसी व्यक्ति द्वारा जिलाधिकारी शैलेश कुमार से शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के बाद डीएम ने खाद्य सुरक्षा विभाग को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया। डीएम के निर्देश के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी विवेक मालवीय के नेतृत्व में टीम ककराही रेलवे क्रासिंग पहुंची। थोड़ी देर में कुछ लोग गैलेन में सिरका लेकर आते दिखाई दिए। सिरका बेचने वाले जैसे ही एसिटिक एसिड बेचने वाली दुकान पर पहुंचे टीम ने दबिश देते हुए सारा माल जब्त कर दिया। टीम ने मौके से दो गैलेन से 60 लीटर सिरका और दुकान से 78 लीटर एसिटिक एसिड बरामद किया और उसे सीज कर दिया। वहीं सिरका और एसिटिक एसिड का नमूना लेकर जांच के लिए लैब भेज दिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विवेक मालवीय ने बताया कि जिले में मानक विहिन केमिकल युक्त सिरका बेचे जाने की शिकायत मिली थी। स्पष्ट किया कि केमिकल युक्त सिरका बेचना गुनाह नहीं है, लेकिन उसके कुछ मानक होते हैं। सिरका और एसिटिक एसिड का नमूना लेकर जांच को भेजा गया है। अगर जांच में फेल होता है तो संबंधित पर कार्रवाई होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।