{"_id":"685bdf103cd0ab37de01df82","slug":"video-in-bhadohi-the-dead-body-was-found-floating-in-the-ganga-after-ten-days-2025-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"भदोही में दस दिन बाद गंगा में उताराया मिला शव, बीते सोमवार को नहाते समय गंगा में डूबे थे दो मौसेरे भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में दस दिन बाद गंगा में उताराया मिला शव, बीते सोमवार को नहाते समय गंगा में डूबे थे दो मौसेरे भाई
कोईरौना थाना क्षेत्र के सेमराधनाथ गंगा घाट पर बीते 16 जून को स्नान के दौरान गंगा में डुबे दूसरे युवक का शव 10 बाद बुधवार को बरामद हो गया। बेटे का शव मिलते ही माता-पिता बदहवास हो गए। बीते 16 जून को स्नान के दौरान दो मौसेरे भाई गंगा में समा गए थे। युवक को शव मिर्जापुर के नीबी नुगाव गांव में उतराया मिला।
गोपीगंज कोतवाली के धनीपुर, जंगीगंज निवासी गुड्डू विश्वकर्मा का बेटा ऋषि विश्वकर्मा (20) अपने मौसेर भाई चेरापुर निवासी राहुल विश्वकर्मा (18) पुत्र अनिल कुमार विश्वकर्मा और चेरापुर के ही एक दूसरे युवक रामकुमार विश्वकर्मा (20) पुत्र सुरेश विश्वकर्मा के साथ गंगा में नहाने सेमराधनाथ घाट गया था। नहाने के दौरान ऋषि और राहुल विश्वकर्मा गहरे पानी में समा गए। दो से तीन दिनों तक चले रेस्क्यू के बाद ऋषि का शव तो बरामद हो गया था, लेकिन राहुल का पता नहीं चल पाया गया था। बुधवार को मिर्जापुर के नीबी नुगाव के पास एक शव उतराया मिला। जानकारी होने पर उसकी शिनाख्त राहुल के रूप में हुई। पुलिस परिजनों को इसकी जानकारी दी। बेटे का शव मिलते ही माता-पिता दहाड़े मारकर रोने लगे। प्रभारी निरीक्षक कोईरौना छोटक यादव ने करीब 10 दिन बाद शव मिर्जापुर के नीबी नुगाव से प्राप्त हुआ है। शव को पीएम के लिए भेजा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।