{"_id":"6a0b39fa4994e56fc60e7c41","slug":"video-lawyers-outraged-over-lathi-charge-abstain-from-judicial-work-2026-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"लाठीचार्ज को लेकर बिफरे अधिवक्ता, न्यायिक कार्य से रहे विरत; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाठीचार्ज को लेकर बिफरे अधिवक्ता, न्यायिक कार्य से रहे विरत; VIDEO
लखनऊ हाईकोर्ट में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज को लेकर सोमवार को डिस्ट्रीक बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। अधिवक्ताओं ने दीवानी न्यायालय परिसर में प्रदर्शन किया और कार्य से विरत रहे। आंदोलन कर रहे अधिवक्ताओं ने लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।
डिबाए के अध्यक्ष सुशील कुमार चौबे और महासचिव आनंद कुमार शुक्ल के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने विरोध दर्ज कराया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि लखनऊ में अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज करना हर स्तर से गलत है। पदाधिकारी व सदस्य इसका कड़ा विरोध करेंगे। अधिवक्ता समाज के साथ इस तरह का कृत्य होना गंभीर विषय बना हुआ है। अधिवक्ताओं का अपमान किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए अधिवक्ताओं ने लाठीचार्ज को लेकर कड़ी निंदा की और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। इसी तरह भदोही तहसील में भी अध्यक्ष विनोद कुमार बिंद की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं ने विरोध कर न्यायिक कार्य से विरत रहे। मौके पर मोहनलाल मिश्र, माया प्रजापति, संजय मौर्या, अशोक कुमार पासी, विनोद कुमार उपाध्याय, प्रदीप त्रिपाठी, आजाद कुमार, संदीप यादव आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।