{"_id":"6a79c91d301b0b59310c1a52","slug":"video-truck-hits-car-second-car-climbs-onto-divider-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने कार में मारी टक्कर, दूसरी कार डिवाइडर पर चढ़ी; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने कार में मारी टक्कर, दूसरी कार डिवाइडर पर चढ़ी; VIDEO
ऊंज थाना क्षेत्र के भीटी सीमा पर शनिवार शाम को हाइवे के दक्षिणी लेन पर ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। उसी दौरान एक अन्य कार डिवाइडर पर चढ़ गई। घटना में पांच लोग घायल हो गए। घायलों में आशुतोष पाल निवासी ज्ञानपुर, शिवकुमार जायसवाल जगन्नाथ कॉलोनी शिवपुर वाराणसी, हरिशंकर पटेल शिवपुर वाराणसी, सत्येंद्र कुमार सदानंद नगर कानपुर, अंजली सिंह कानपुर शामिल हैं। सभी को पुलिस ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद लेन पर करीब आधे घंटे तक जाम लग गया। पुलिस ने वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर यादव ने कहा कि सभी घायल सुरक्षित हैं। जाम को आधे घंटे में सही करा दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।