{"_id":"6704dacca24877423608dedd","slug":"video-bthaya-ma-bdabja-ka-satha-thhamathhama-sa-nakal-ramabrata-brata-bna-shaharavasa","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बदायूं में बैंडबाजों के साथ धूमधाम से निकली रामबरात, बराती बने शहरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बदायूं में बैंडबाजों के साथ धूमधाम से निकली रामबरात, बराती बने शहरवासी
बदायूं में सोमवार को बैंड बाजे के साथ रामबरात धूमधाम से निकाली गई। रामबरात का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। रामबरात देखने के लिए शहर के साथ ही आसपास गांव के लोग बड़ी संख्या में उमड़े। बिरुआबाड़ी मंदिर से शुरू हुई रामबरात देखने के लिए लोग यात्रा मार्ग पर पड़ने वाली दुकानों और घरों की छतों पर दोपहर से ही एकत्र होना शुरू हो गए थे। शाम करीब पांच बजे से राम बरात शुरू हुई, जो पथिक चौक, काली सड़क, मढ़ई चौक, हलवाई चौक, बड़ा बाजार, खैराती चौक, नेहरू चौक, गोपी चौक, लोटनपुरा, जोगीपुरा, महाराणा प्रताप चौक होते हुए देर रात गांधी मैदान में पहुंची। यहां भगवान श्रीराम का माता सीता के साथ विवाह हुआ। रामबरात में आगरा, हाथरस और एटा की झांकियां शामिल हुईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।