Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Budaun News
›
VIDEO : बदायूं में चकबंदी रुकवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव, प्रदर्शन-नारेबाजी
{"_id":"66545e24ec6fd29c1901bcee","slug":"video-bthaya-ma-cakabtha-rakavana-ka-maga-ka-lkara-garamanae-na-kaya-kalkatarata-ka-gharava-paratharashana-narabja","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बदायूं में चकबंदी रुकवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव, प्रदर्शन-नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बदायूं में चकबंदी रुकवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव, प्रदर्शन-नारेबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 27 May 2024 03:50 PM IST
बदायूं की बिल्सी तहसील क्षेत्र के गांव सिरसौल में चल रहे चकबंदी का काम बंद कराने की मांग को लेकर सोमवार को कई ग्रामीण डीएम से मिलने के लिए पहुंचे। उन्होंने कलक्ट्रेट का घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में जो चकबंदी हो रही है, उसमें पक्षपात किया जा रहा है। इससे किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। बिल्सी के गांव सिरसौल की महिलाएं और पुरुष हाथों में तख्ती लेकर सोमवार दोपहर में कलक्ट्रेट पहुंचे। और जमकर नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट में तैनात कर्मचारियों ने उन्होंने डीएम मनोज कुमार के बैठक में होने बात कही। साथ ही शिकायती पत्र को कार्यालय में दे जाने को कहा। कहा कि आपकी समस्या का समाधान हो जाएगा, लेकिन ग्रामीणों ने कर्मचारियों की एक नहीं सुनी, बल्कि कलेक्ट्रेट गेट पर ही वह बैठ गए और विरोध प्रदर्शन किया। डीएम से मिलकर समस्या के निदान की मांग की। रमेश ने कहा कि चकबंदी को केवल उनके लिए हो रही है, जिसकी जेब में पैसा है। क्योंकि कर्मचारी केवल उनकी मर्जी के अनुसार ही काम कर रहे हैं। इससे ग्रामीणों को बिल्कुल भी फायदा नहीं है। धनश्याम ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल और कानूनगो की ओर से गांव में किसानों के साथ धोखा किया जा रहा है। करीब डेढ़ घंटे बाद एडीएम एफआर डॉ. वैभव शर्मा पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की बातों को सुना। कहा कि चार जून के बाद में एक बार ग्रामीणों से बात करेंगे। उसके बाद में आगे का निर्णय लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।