{"_id":"67e542d53d5710cba70e96f3","slug":"video-hostel-of-kasturba-gandhi-girls-school-is-being-built-in-lalei-village-of-badaun-2025-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बदायूं के गांव ललेई में बन रहा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का छात्रावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बदायूं के गांव ललेई में बन रहा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का छात्रावास
बदायूं के कुंवरगांव में चार करोड़ की लागत से बालिकाओं को आवासीय शिक्षा देने के उद्देश्य से छात्रावास का निर्माण ललेई गांव में कराया जा रहा है। छात्राओं को इसी नए सत्र से ही सुविधा देने की तैयारी की जा रही है। इसके बनने के बाद हर कमरे में दो छात्राओं को रखा जाएगा। इसके अलावा उनके पढ़ाई के लिए एकेडमिक ब्लॉक का भी निर्माण शुरू किया जाएगा। अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण राजेश कुमार ने बताया कि स्कूल को उच्चीकृत किया गया है। बीएसए ने जिस जगह को चिन्हित कर निर्माण को मंजूरी दी उसी जमीन पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। बताया कि निर्माण होने के बाद छात्रावास विभाग के लिए भवन सौंप दिया जाएगा, जिसके बाद विद्यालय के उच्चीकरण की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। कक्षा छह से आठ तक कक्षाएं संचालित होने वाले इस विद्यालय में कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। कक्षा नौ से 12 तक पढ़ने वाली छात्राएं इस नवनिर्मित छात्रावास में रहेंगी। उन्होंने इसके बाद छात्राओं की पढ़ाई के लिए एकेडमिक ब्लॉक का भी निर्माण कराया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।