{"_id":"69c17618c11b36692f029352","slug":"video-consumers-create-ruckus-at-energy-corporation-office-regarding-smart-meter-in-bulandshahr-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर पर बवाल, उपभोक्ताओं ने ऊर्जा निगम दफ्तर पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर पर बवाल, उपभोक्ताओं ने ऊर्जा निगम दफ्तर पर किया हंगामा
बुलंदशहर नगर की हाइडिल कॉलोनी स्थित ऊर्जा निगम के कार्यालय पर सोमवार रात बिजली उपभोक्ताओं ने ऊर्जा निगम के विरुद्ध रोष जता हंगामा किया। उपभोक्ताओं का आरोप है कि जब से स्मार्ट मीटर लगे हैं बिजली का बिल अधिक आ रहा है। सोमवार को शहर के 50 से अधिक उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन अपने आप डिस्कनेक्ट हो गए। उपभोक्ताओं ने बिजली गुल की शिकायत के लिए 1912 पर कॉल की तो वह भी नहीं लगा। इसके बाद एक - एक कर उपभोक्ता ऊर्जा निगम के कार्यालय पहुंचने लगे। वहां भी बिजली बिल जमा न होने पर रोष जताया। उपभोक्ताओं ने कहा कि घर की बिजली गुल है लेकिन कोई अधिकारी समाधान नहीं करवा रहे। उधर ऊर्जा निगम के अफसरों का आरोप है कि प्रीपेड बिजली मीटर का बकाया जमा न करने पर कनेक्शन ऑटोमैटिक कट जाता हैं जो बिल जमा करने पर अपने आप शुरू हो जाएगा। जबकि उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिजली बिल जमा है इसके बावजूद बिजली नहीं मिल रही।
नगर निवासी उपभोक्ता मनोज कुमार ने बताया कि सुबह से घर की बिजली गुल है। बिजली गुल के बाद इनवर्टर भी डाउन हो गया है। बिजली गुल रहने की बिजलीघर, जेई व एसडीओ से जानकारी के लिए कॉल की। लेकिन किसी ने कॉल नहीं उठाई। मजबूरन बिजलीघर पर आना पड़ा तो यहां भी कोई समाधान नहीं मिल रहा। बिजली कर्मचारियों ने एक एप बताया तो वह भी काम नहीं कर रहा। इसी तरह अशोक, संजीव, विनोद, सोनवीर समेत अन्य उपभोक्ताओं ने समस्या बताई। कहा कि कोई भी अधिकारी बिजली गुल रहने की सही जानकारी नहीं दे रहे न बता रहे कि कब बिजली आएगी। कालोनी के लोगों ने बिजलीघर पहुंचकर रोष जताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।