{"_id":"6a6b5576649a53034101004d","slug":"video-alisha-cleared-the-neet-mbbs-exam-in-her-very-first-attempt-welcomed-upon-reaching-her-village-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"अलीशा ने पहले ही प्रयास में नीट एमबीबीएस परीक्षा पास की, गांव पहुंचने पर स्वागत; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीशा ने पहले ही प्रयास में नीट एमबीबीएस परीक्षा पास की, गांव पहुंचने पर स्वागत; VIDEO
सुभाष गुप्ता
Updated Thu, 30 Jul 2026 07:15 PM IST
Link Copied
दुलहीपुर के हिलौनी टड़िया गांव की बेटी अलीशा खान ने नीट (एमबीबीएस) परीक्षा में पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। अलीशा ने 574 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनकी सफलता की खबर मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।
बुधवार रात करीब आठ बजे जब अलीशा ट्रेन से अपने गांव पहुंचीं तो परिजनों और ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया गया। घर पर देर रात तक बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।अलीशा के पिता शाहिद खान ने बताया कि उनकी बेटी ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन के बल पर यह सफलता हासिल की है। वह इटावा में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थीं। परिवार में बड़ा भाई एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है, जबकि छोटी बहन भी शिक्षा प्राप्त कर रही है।अलीशा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और पूरे परिवार को देते हुए कहा कि विशेष रूप से उनकी मां शबनम खान ने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।