{"_id":"6a33ee413b90a4e92101ec8a","slug":"video-allegations-illegal-excavation-along-the-banks-ganges-connivance-of-the-mining-department-villagers-protest-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"खनन विभाग की मिलीभगत से गंगा किनारे अवैध खोदाई का आरोप ग्रामीणों का प्रदर्शन; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन विभाग की मिलीभगत से गंगा किनारे अवैध खोदाई का आरोप ग्रामीणों का प्रदर्शन; VIDEO
चंदाैली के सलेमपुर और बियरा गांव के ग्रामीणों ने खनन विभाग की कथित मिलीभगत से बड़े पैमाने पर मानक के विपरीत मिट्टी खनन किए जाने का आरोप लगाया है। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि खनन माफिया राजस्व विभाग को लाखों रुपये का चूना लगाते हुए गंगा किनारे नियमों को ताक पर रखकर गहरी खुदाई कर रहे हैं।
ग्रामीणों के अनुसार खनन विभाग द्वारा मिट्टी खुदाई के लिए स्पष्ट मानक निर्धारित किए गए हैं, लेकिन भूपौली और कैली के बीच स्थित सलेमपुर तथा बियरा गांव के पास गंगा तट के नजदीक 15 से 20 फीट तक मिट्टी निकाली जा रही है। आरोप है कि गंगा किनारे निर्धारित दूरी के भीतर भी बड़े पैमाने पर खनन हो रहा है, लेकिन विभागीय अधिकारी इस पर आंखें मूंदे हुए हैं।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि जब खनन के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश मौजूद हैं तो विभाग यह निगरानी क्यों नहीं कर रहा कि कितनी खुदाई की जा रही है। उनका कहना है कि गंगा किनारे लगातार हो रही गहरी खुदाई से गांवों के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। भविष्य में कटान की स्थिति और गंभीर हो सकती है, जिससे खेतों और आबादी वाले क्षेत्रों को नुकसान पहुंचने की आशंका है।
ग्रामीणों ने कहा कि एक ओर सरकार गंगा कटान रोकने और तटों को सुरक्षित रखने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं दूसरी ओर खनन माफियाओं को खुलेआम नियमों की अनदेखी करने की छूट मिल रही है। इससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
प्रदर्शन में संजय यादव, इंद्रपाल यादव, विजय यादव, भैया लाल, श्रवण यादव, गुड्डू, प्रिंस यादव, विनय यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
इस संबंध में एसडीएम कुंदन राज कपूर ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। यदि किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।