{"_id":"6971cea87a2a04fc730addd2","slug":"video-allegations-of-grabbing-land-by-creating-fake-sale-deed-in-name-of-mentally-disabled-person-2026-01-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"मानसिक रूप से अक्षम व्यक्ति के नाम फर्जी बैनामा कर जमीन हड़पने का आरोप, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसिक रूप से अक्षम व्यक्ति के नाम फर्जी बैनामा कर जमीन हड़पने का आरोप, VIDEO
चन्दौली के पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर तहसील अंतर्गत ग्राम महादेवपुर में जमीन से जुड़े एक बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। आरोप है कि मानसिक रूप से अक्षम व्यक्ति के नाम पर किसी अन्य व्यक्ति को खड़ा कर कूटरचित दस्तावेजों के सहारे फर्जी बैनामा करा लिया गया। मामला सामने आने के बाद पीड़ित परिवार न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेमनारायण पाठक पुत्र स्वर्गीय रामजी पाठक, निवासी ग्राम महादेवपुर, तहसील सकलडीहा ने इस संबंध में उपजिलाधिकारी को प्रार्थना-पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि ग्राम महादेवपुर, परगना मवई स्थित उनकी भूमिधरी आराजी संख्या 163, 164 और 165 संयुक्त रूप से उनके, उनके भाइयों तथा माता निर्मला देवी के नाम दर्ज है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।