{"_id":"69bc00896aaa7ea8d30b6fd7","slug":"video-dm-constitutes-inquiry-team-into-overbridge-slab-collapse-incident-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"ओवरब्रिज के स्लैब गिरने के मामले में डीएम ने गठित की जांच टीम, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरब्रिज के स्लैब गिरने के मामले में डीएम ने गठित की जांच टीम, VIDEO
सदर तहसील क्षेत्र के बनौली खुर्द गांव में निर्माणाधीन रेलवे उपरिगामी पुल के स्लैब गिरने की सूचना पर प्रशासन हरकत में आ गया। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया और हालात का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने राहत की बात बताते हुए कहा कि घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। पुल का निर्माण कार्य सेतु निगम द्वारा कराया जा रहा है, जहां कार्य के दौरान ही यह क्षति हुई। जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने बताया कि पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारणों की जांच के लिए एक टीम का गठन कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि निर्माण में किसी प्रकार की लापरवाही या मानकों की अनदेखी पाई गई, तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय ग्रामीणों से भी बातचीत कर उनकी समस्याएं और शिकायतें सुनीं। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर अपनी चिंताएं भी अधिकारियों के सामने रखीं। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।