{"_id":"6a55f3c00e5f6f1dd70d298a","slug":"video-dream-of-greenery-along-the-rs320-crore-road-in-chandauli-withers-more-than-half-the-date-palms-uprooted-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंदौली में 320 करोड़ की सड़क पर हरियाली का सपना सूखा, आधे से ज्यादा खजूर के पेड़ उखाड़े गए;video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली में 320 करोड़ की सड़क पर हरियाली का सपना सूखा, आधे से ज्यादा खजूर के पेड़ उखाड़े गए;video
चंदौली जिले के पड़ाव से गोधना तक करीब 320 करोड़ रुपये की लागत से बने सिक्स लेन एवं फोरलेन मार्ग की हरियाली योजना पर सवाल खड़े हो गए हैं। सड़क के डिवाइडर पर करीब चार महीने पहले लाखों रुपये की लागत से लगाए गए खजूर के पेड़ों में से 50 प्रतिशत से अधिक पेड़ देखभाल और नियमित सिंचाई के अभाव में सूख गए हैं। अब इन सूखे पेड़ों को जेसीबी की मदद से उखाड़कर ट्रकों में लादकर निस्तारित किया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क निर्माण के दौरान 500 से अधिक हरे-भरे पेड़ काटे गए थे। उस समय लोक निर्माण विभाग की ओर से पर्यावरण संरक्षण के तहत कटे पेड़ों के बदले 10 गुना पौधे लगाने का दावा किया गया था। हालांकि अब तक डिवाइडर पर करीब 200 खजूर के पेड़ ही लगाए जा सके, जिनमें से 100 से अधिक पेड़ सूख चुके हैं। सूखे पेड़ों को हटाए जाने का कार्य इन दिनों तेजी से चल रहा है। जेसीबी मशीन से पेड़ों को उखाड़कर ट्रकों में भरकर ले जाया जा रहा है। इससे पौधरोपण योजना की गुणवत्ता, रखरखाव और सरकारी धन के उपयोग पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय पर सिंचाई और देखभाल की व्यवस्था की जाती तो अधिकांश पेड़ों को बचाया जा सकता था। अब लोगों का सवाल है कि कटे हुए सैकड़ों पेड़ों की पर्यावरणीय भरपाई आखिर कब और कैसे होगी? साथ ही यह भी मांग उठ रही है कि जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय कर दोबारा प्रभावी पौधरोपण कराया जाए, ताकि सड़क के किनारे हरियाली का उद्देश्य पूरा हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।