{"_id":"693d52b94742f5acd30b30be","slug":"video-heavy-encroachment-on-padav-bahadurpur-road-leads-to-traffic-jams-lasting-5-6-hours-daily-2025-12-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"पड़ाव–बहादुरपुर मार्ग पर भारी अतिक्रमण, रोजाना 5–6 घंटे लगता है जाम; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ाव–बहादुरपुर मार्ग पर भारी अतिक्रमण, रोजाना 5–6 घंटे लगता है जाम; VIDEO
जिले के प्रमुख पड़ाव चौराहे से बहादुरपुर मार्ग तक अतिक्रमण का भारी बोलबाला है। महज 800 मीटर लंबी इस सड़क पर 500 से अधिक दुकानें और ठेले बेतरतीब तरीके से लगाए जा रहे हैं, जिससे यहां रोजाना 5 से 6 घंटे तक जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम के कारण आम राहगीरों के साथ-साथ स्कूली बच्चों, मरीजों और कार्यालय जाने वाले लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दुकानदारों की शह पर उनकी दुकानों के सामने सड़क पर ठेले लगाए जाते हैं। इससे करीब 40 फीट चौड़ी सड़क सिमटकर महज 10 फीट से भी कम रह जाती है। नतीजतन, दोपहिया और चारपहिया वाहनों का आवागमन बेहद मुश्किल हो जाता है और थोड़ी सी भी भीड़ होने पर पूरा मार्ग जाम हो जाता है।
सबसे ज्यादा परेशानी सुबह और शाम के समय होती है, जब दफ्तरों और स्कूलों की छुट्टी के दौरान वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। जाम में फंसने से एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं को भी रास्ता बनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विडंबना यह है कि इतने भारी अतिक्रमण के बावजूद अब तक पुलिस और प्रशासन की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायतें किए जाने का दावा किया है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अतिक्रमण हटवाकर सड़क को पूरी तरह खाली कराया जाए, ताकि यातायात सुचारु हो सके और आमजन को राहत मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।