{"_id":"677fca86873c1166d90d81dd","slug":"video-indian-constitution-best-in-world-bjp-workers-celebrated-constitution-pride-day","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भारतीय संविधान पूरी दुनिया में सर्वश्रेष्ठ, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया संविधान गौरव दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भारतीय संविधान पूरी दुनिया में सर्वश्रेष्ठ, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया संविधान गौरव दिवस
भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को चकिया भाजपा मंडल के अध्यक्ष संदीप गुप्ता के नेतृत्व में एक निजी लान परिसर में संविधान गौरव दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर आरंभ किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी रहे। उन्होंने कहा कि देश का संविधान पूरी दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है। भारतीय संविधान का सम्मान और सुरक्षित करने की जरूरत है। क्योंकि बाबा साहेब डॉ. भीमराव के द्वारा रचित संविधान में बनाए गए कानून पूरे देश में सर्वोपरि है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए बताया कि शीर्षनेतृत्व के निर्देश पर 15 जनवरी से 22 जनवरी तक बूथ स्तर पर संविधान गौरव दिवस के रूप में अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जन-जन को कांग्रेस और सपा, बसपा के द्वारा भाजपा पर 400 पार के नारे पर संविधान को खतरा और समाप्त करने का आरोप लगाते हुए अफवाह फैलायी गई। अतिथियों ने नए भाजपा चकिया मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता का माल्यार्पण व अंग वस्त्र से सम्मानित किया। इस दौरान सरजू सिंह, मीना विश्वकर्मा, रामदुलारे गोंड, चंद्रकला सिंह, रवि गुप्ता, प्रमिला शुक्ला, केसरी नंदन रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता ने की व संचालन सुशील पांडेय ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
$video_url='';
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।