{"_id":"6a55f3af5c66231b09027d2b","slug":"video-local-youth-rescues-artisan-who-fell-into-a-35-foot-deep-well-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"35 फीट गहरे कुएं में गिरे कारीगर को स्थानीय युवक ने बचाया;video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 फीट गहरे कुएं में गिरे कारीगर को स्थानीय युवक ने बचाया;video
चंदौली जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के जसुरी स्थित इंडेन गैस एजेंसी के पास देर रात करीब 1:30 बजे एक व्यक्ति लगभग 35 फीट गहरे कुएं में गिर गया। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही डायल-112 पीआरवी, सदर कोतवाली पुलिस, कस्बा चौकी प्रभारी और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। प्रशासनिक रेस्क्यू अभियान के दौरान एक स्थानीय युवक ने साहस का परिचय देते हुए कुएं में उतरकर घायल की जान बचा ली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घायल व्यक्ति कुएं के किनारे बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे कुएं में जा गिरा। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी।
फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्काल कुएं में सीढ़ी डालकर बचाव अभियान शुरू किया। राहत की बात यह रही कि कुएं में पानी नहीं था, जिससे रेस्क्यू कार्य में कुछ आसानी हुई।
इसी दौरान चंदौली निवासी स्थानीय युवक संजय ने बिना अपनी जान की परवाह किए सीढ़ी के सहारे कुएं में उतरने का फैसला किया। नीचे पहुंचकर उसने बेहोश पड़े व्यक्ति के चेहरे पर पानी छिड़का, जिससे उसे होश आ गया। इसके बाद संजय और राहत दल के संयुक्त प्रयास से घायल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।