{"_id":"6a6b5588c5e3249cfa02ac4b","slug":"video-massive-traffic-jam-on-chahnia-balua-road-following-a-mass-wedding-traffic-stalled-for-15-km-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"सामूहिक विवाह के बाद चहनिया-बलुआ मार्ग पर भीषण जाम, डेढ़ किमी तक थमे पहिए; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक विवाह के बाद चहनिया-बलुआ मार्ग पर भीषण जाम, डेढ़ किमी तक थमे पहिए; VIDEO
सुभाष गुप्ता
Updated Thu, 30 Jul 2026 07:15 PM IST
Link Copied
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के समापन के बाद चहनिया-बलुआ मुख्य मार्ग पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई। देखते ही देखते सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लगभग डेढ़ किलोमीटर तक पहिए पूरी तरह थम गए। इस भीषण जाम के कारण आम राहगीरों, स्कूली बच्चों और आपातकालीन मरीजों को घंटों भारी फजीहत का सामना करना पड़ा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाह समारोह में शामिल होने आए अतिथियों के वाहनों को मां खंडवारी महिला महाविद्यालय एवं बजाज शोरूम के सामने सड़क के दोनों ओर बेतरतीब ढंग से खड़ा कर दिया गया था। कार्यक्रम समाप्त होते ही सैकड़ों वाहन एक साथ मुख्य मार्ग पर निकल पड़े। सड़क संकरी होने और दोनों तरफ से वाहनों के आमने-सामने आ जाने से चाहनिया मुख्य चौराहे से बलुआ मार्ग तक स्थिति बेहद गंभीर हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।