{"_id":"6a27011342c1590a9301efea","slug":"video-negligence-of-the-forest-department-tree-branch-has-been-lying-on-road-for-two-days-in-chandauli-2026-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: वन विभाग की लापरवाही, दो दिनों से सड़क पर गिरी पेड़ की डाल, हादसे को दे रही दावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: वन विभाग की लापरवाही, दो दिनों से सड़क पर गिरी पेड़ की डाल, हादसे को दे रही दावत
चंदौली जिले में टांडाकला से मारूफपुर को जोड़ने वाली पीडब्ल्यूडी की मुख्य पिच सड़क पर वन विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। सड़क किनारे लगे एक जंगली पेड़ की भारी-भरकम डाल बीते रविवार की रात को टूटकर अचानक सड़क पर गिर गई। इस घटना को दो दिन बीत चुके हैं, लेकिन वन विभाग की अनदेखी के चलते इस डाल को अभी तक रास्ते से नहीं हटाया गया है, जिससे स्थानीय लोग और राहगीर बेहद परेशान हैं।
सड़क के बीचों-बीच डाल गिरने के कारण आवागमन बाधित हो रहा है। दिन के समय तो जैसे-तैसे लोग बचकर निकल जा रहे हैं, लेकिन रात्रि के अंधेरे में स्थिति बेहद खतरनाक हो जाती है। स्ट्रीट लाइट न होने और अंधेरे के कारण दुपहिया वाहन चालक व राहगीर इस डाल से टकराकर चोटिल हो रहे हैं। गनीमत है कि अब तक कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन किसी अनहोनी की आशंका लगातार बनी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।