{"_id":"6942a8ef2635658a660c47f6","slug":"video-new-fire-safety-techniques-demonstrated-civil-defense-wardens-and-volunteers-receive-training-2025-12-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"आग से बचाव के नए तकनीक बताए, नागरिक सुरक्षा वार्डन व स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से बचाव के नए तकनीक बताए, नागरिक सुरक्षा वार्डन व स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण; VIDEO
भारत सरकार द्वारा प्रायोजित नागरिक सुरक्षा के वार्डन एवं सदस्यों के क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम सत्र के दूसरे दिन का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस दौरान नागरिक सुरक्षा के वार्डन एवं स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन और अग्निशमन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।
प्रशिक्षण के दूसरे दिन की शुरुआत नागरिक सुरक्षा पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, जनपद चंदौली के वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक योगेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा की गई। कार्यक्रम में चीफ वार्डन राजीव गुप्ता तथा कार्यालय के वरिष्ठ सहायक राजीव कुमार ने भी प्रशिक्षण के सफल संचालन में सहयोग किया।
प्रथम सत्र के दूसरे दिन अग्निशमन विभाग के अधिकारी एवं प्रशिक्षक द्वारा अग्निशमन के उपाय, अग्नि के प्रकार और उससे बचाव से संबंधित विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर अग्निशमन विभाग के निरीक्षक मुन्नीलाल उपस्थित रहे और उन्होंने वार्डन एवं स्वयंसेवकों को आग से निपटने के व्यावहारिक तरीकों की जानकारी दी।
अग्निशमन प्रशिक्षण के उपरांत नागरिक सुरक्षा के मास्टर ट्रेनर प्रवीण कुमार यादव, पोस्ट वार्डन तथा आशीष कुमार, सेक्टर वार्डन द्वारा विभिन्न प्रकार की गांठें, रस्सी, लैडर के उपयोग एवं बचाव कार्यों से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में उपस्थित वार्डन एवं स्वयंसेवकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य आपदा की स्थिति में नागरिक सुरक्षा के वार्डन एवं स्वयंसेवकों को सक्षम बनाना है, ताकि वे जरूरत पड़ने पर आमजन की सहायता कर सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।