{"_id":"698b0e028f4eb5f4750706c0","slug":"video-bjp-bla-accused-of-handing-over-list-of-living-voters-to-blo-by-declaring-them-dead-2026-02-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"भाजपा बीएलए पर आरोप, जीवित मतदाताओं के नाम मृत बताकर सूची बीएलओ को सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा बीएलए पर आरोप, जीवित मतदाताओं के नाम मृत बताकर सूची बीएलओ को सौंपी
पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र-338 ग्राम पंचायत कुर्मीपट्टी बूथ संख्या 283 के मतदाताओं का आरोप है कि उस बूथ पर भाजपा के बीएलए बृजभान दुबे ने 72 जीवित मुस्लिम मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से काटने के लिए बीएलओ पुष्कर मिश्रा को एक सूचीं सौंपी है। बीएलओ ने जब इसकी जांच शुरू की तो क्रम संख्या एक से लेकर चालीस तक के मतदाता वर्तमान में जीवित हैं और गांव में मौजूद हैं। सूची में शामिल अभी 32 लोगों का जांच नहीं हो सका है। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना सपा नेता व पूर्व मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी को दी। उनके निर्देश पर पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि संजय कुमार मल्ल, सपा विधानसभा उपाध्यक्ष राकेश राय, लोहिया वाहिनी के विधानसभा अध्यक्ष मुकेश सिंह सेंगर, सपा छात्र सभा के महासचिव मुराद अहमद सहित दर्जनों की संख्या में सपा कार्यकर्ता बूथ पर पहुंच गए। सपा नेता ग्रामीणों के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। उनका आरोप था कि भाजपा नेता साजिश के तहत सपा के वोटरों का नाम कटवा रहे हैं। यदि किसी जीवित मतदाता का नाम काटा गया तो वे आरपार का आंदोलन करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।