{"_id":"6a803041fe4e24bba702bdfa","slug":"video-adopts-school-in-etah-on-independence-day-books-distributed-to-students-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल को मिला बड़ा तोहफा, खिल उठे बच्चों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल को मिला बड़ा तोहफा, खिल उठे बच्चों के चेहरे
एटा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय शीतलपुर में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बांगर सीमेंट कंपनी की ओर से विद्यालय को गोद लेने की घोषणा की गई। कंपनी के क्षेत्रीय प्रमुख रचित सिसोदिया समेत अन्य अतिथियों ने यूबी। न विद्यालय पहुंचकर विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया।
कार्यक्रम में बांगर सीमेंट के रीजनल हेड रचित सिसोदिया, पुनीत प्रताप सिंह, हिमांशु शर्मा, शुभम ठाकुर, सौरभ दुबे, प्रवेश मिश्रा, मधुर गुप्ता, भानु प्रताप और मोहित उपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्य सुरभि यादव, शिक्षिका आरजू पांडेय, हरिओम सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया गया।
अतिथियों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व और राष्ट्र के प्रति उनके कर्तव्यों की जानकारी दी। इसके बाद बच्चों को पुस्तकें वितरित की गईं। विद्यालय को गोद लिए जाने के बाद बांगर सीमेंट कंपनी की ओर से शैक्षिक वातावरण को बेहतर बनाने और विद्यार्थियों के हित में सहयोग किए जाने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।