{"_id":"671cf5f406d32af14e0dff55","slug":"video-mata-parasatha-padaya-na-bhajapa-para-sathha-nashana-kaha-sapa-ma-gada-ha-ta-unaha-pakaugdhata-kaya-naha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : माता प्रसाद पांडेय ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- सपा में गुंडे हैं, तो उन्हें पकड़ते क्यों नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : माता प्रसाद पांडेय ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- सपा में गुंडे हैं, तो उन्हें पकड़ते क्यों नहीं
समाजवादी पार्टी के सदन में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने प्रदेश और केंद्र सरकार पर हमला बोला। कहा कि अपराध, महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। भाजपा में गुंडों का बोलबाला है। महिलाओं पर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। किसानों को खाद भी नहीं मिल रही है।
जिले में कई कार्यक्रमों में शामिल होने आए नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने आवास विकास जिला कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत की। कहा कि किसान, नौजवान बदहाल हैं। महंगाई चरम पर होने से आम जनमानस बेहाल है। केंद्र और प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है। एक सवाल पर कहा कि करहल उपचुनाव में भाजपा को प्रत्याशी तक नहीं मिला, तभी परिवार के सदस्य को लेकर आए हैं। उन्होंने पहले ही अपनी हार मान ली है। कांग्रेस को एक सीट दे रहे थे, मगर उन्होंने नहीं ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।