{"_id":"67c87e55ca3c2a615e0378cf","slug":"video-history-sheeters-two-storey-house-built-in-illegal-occupation-demolished","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : फतेहपुर में अवैध कब्जे में बना हिस्ट्रीशीटर का दो मंजिला मकान ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : फतेहपुर में अवैध कब्जे में बना हिस्ट्रीशीटर का दो मंजिला मकान ध्वस्त
कब्रिस्तान की भूमि पर बने गैंगस्टर व हिस्ट्रीशीटर इमरान के घर को पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में ढहा दिया है। मकान की कीमत करीब 15 लाख रुपये है। घर अवैध कब्जे के आरोप में ध्वस्त किया गया है।
हथगाम थाने का हिस्ट्रीशीटर इमरान रायपुर मुवारी गांव निवासी है। उसके खिलाफ गोकशी के सात मामले 2009 से अभी तक हैं। इसके अलावा वर्ष 2017 व 2021 में गैंगस्टर के मामले दर्ज हुए थे। गुंडा एक्ट, आर्म्स एक्ट समेत कुल 13 मामले दर्ज हैं। गैंगस्टर के तहत इमरान की संपत्ति 11 जनवरी को कुर्क की गई थी। गांव में कब्रिस्तान की भूमि पर उसका दो मंजिला मकान बना था। मौके पर खागा एसडीएम अभिजीत, नायब तहसीलदार विजयशंकर त्रिपाठी, सीओ खागा बृजमोहन राय, सीओ थरियांव पीके तिवारी, हथगाम, हुसैनगंज, थरियांव, सुल्तानपुर घोष थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस व राजस्व की टीमों ने अवैध निर्माण की पैमाइश की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।